2 Line Life Shayari in Hindi | 2 लाइन लाइफ शायरी

जिंदगी एक आईना है, जो हर पल नया सच दिखाती है। 2 Line Life Shayari कभी हंसाती है, कभी रुलाती है, मगर हर एहसास कुछ न कुछ सिखा जाता है। तो चलिए, चलते हैं इस शायरी के सफर में और खो जाते हैं इस दुनिया में।

ज़िंदगी एक किताब है, हर पन्ना सबक सिखाए,
जो हंसकर पढ़ ले इसे, वही जीने का मजा पाए।

सपनों की उड़ान को हौसलों से भरना होगा,
राह में आएंगी मुश्किलें, मुश्किलों से ना डरना होगा।

हिम्मत का सूरज फिर भी निकल आता है,
मुश्किलों के बाद नया वक्त आता है।

दुनिया की बातों में खुद को मत भुला देना,
खुद पर रखो भरोसा करके अपने ख्वाबों को सजा देना।

हर दिन मौका मिलेगा कुछ कर दिखाने का,
मुश्किलों से लड़कर आगे बढ़ते जाने का।

Related Shayari :

रास्ते खुद बन जाएंगे अगर मंजिल सच्ची होगी,
हौसले बुलंद रखो, मंज़िल जरूर मिलेगी,

हर नया सवेरा, नई उम्मीद लाता है,
जो मेहनत करता है, वही जीत पाता है।

गिरकर उठना ही असली जीत है,
संघर्ष के बिना सफलता की ना रीत है।

बदलाव से डरोगे तो आगे नहीं बढ़ पाओगे,
मुश्किलों से लड़ोगे तो नया इतिहास बनाओगे।

हम बस खुद में विश्वास करते है,
कितनी भी मुश्किल आए नहीं डरते है।

Related Shayari :

सपने उन्हीं के सच होते है जो दमदार होते है,
मेहनती लोग ही कामयाबी के हकदार होते हैं।

हर दिन एक नई शुरुआत है,
मेहनत से अब बुरे समय की हार है।

हर रोज ज़िंदगी से हम लड़ेंगे,
हार नहीं मानेंगे, डट कर मेहनत करेंगे।

सपनों के पीछे भागो, रास्ता खुद बन जाएगा,
जो ठान लो तुम, वही पूरा हो जाएगा।

मुश्किल राहों में कांटे आते जाएंगे,
एक दिन हम जीत के मुस्कुराएंगे।

रोज सीख के रोज़ गिरेंगे,
ज़िंदगी तुझ से हम यूं ही लड़ेंगे।

दूसरों की कामयाबी को अपनी जलन ना बनाओ
तुमको मिलेंगी कामयाबी, मेहनत करते जाओ।

Related Shayari:

जो खो दिया है, उसे भूल जाओ,
जो पाया है, उसे याद करके मुस्कुराओ।

रोज मेहनत करते जाओ,
कुछ बड़ा करने के लिए छोटे छोटे कदम बढ़ाओ।

तुम्हारा भी उड़ान भरने का वक्त आएगा,
जो हिम्मत नहीं हारेगा, सफलता पायेगा।

Related Shayari: