Army Attitude Shayari in Hindi | आर्मी एटीट्यूड शायरी
Army Attitude Shayari बहादुरी, देशभक्ति और फौलादी हौसले की पहचान होती है। यह शायरी भारतीय सेना के जज़्बे, मेहनत और कर्तव्य को दिखाती है। फौजी देश के लिए जुनून और हौसला रखते हैं। अगर आप भी आर्मी जैसी बुलंद सोच और जोश को महसूस करना चाहते हैं, तो यह शायरी आपके लिए है।
जुनून सिर पर हो तो मुश्किलें भी हार जाती हैं
फौलादी इरादों से ही तो दुनिया डर जाती है,
हम फौजी हैं जनाब, खेलते हैं मौत से
दिल में देशप्रेम और आँखों में आग बस जाती है।
सीमा पर खड़े हैं हम, सर्दी हो या बरसात
दुश्मन की हर चाल को करते हैं मात,
हम फौजी हैं, न झुकेंगे न रुकेंगे
देश के लिए मर मिटेंगे, यही है हमारे जज़्बात।
माँ की दुआओं में ताकत है अपार
सीमा पर खड़े बेटों को वो रखे तैयार,
हम वो हैं जो मौत से भी खेल जाते हैं
देश की रक्षा में हंसकर जान लुटाते हैं।
दिल में तिरंगा, आँखों में जुनून
सीने में आग, बने हमारा फौलाद का खून,
दुश्मन की हर चाल को धूल में मिलाते हैं
फौजी हैं हम, हर हाल में जीत जाते हैं।
Related Shayari :
जिंदगी वतन के नाम कर दी ज़िंदगी हमने
हमने देश के लिए अपनी जान जुटा दी।
फौजी हैं जनाब, खेलते हैं लहू की होली
तिरंगे की शान में जान हमने लूटा दी।
कफन को ओढ़कर भी मुस्कुराते हैं
सीमा पर मौत से नज़रें मिलाते हैं,
दुश्मन की हर चाल को हराकर
हम हिंदुस्तान की शान बढ़ाते हैं।
फौलादी इरादों से दुश्मन को हराया है
देश के लिए हर जख्म को अपनाया है,
हम हार नहीं मानते कभी देश के लिए
तिरंगे की खातिर हर दर्द सह पाया है।
दिल में तिरंगा, सीने में जुनून है
देश की हिफाजत ही हमारा सुकून है,
फौजी हैं हम, हर हाल में डटे रहेंगे
मिट जाएंगे मगर तिरंगे को झुकने न देंगे।
सीमा पर खड़े हैं, सिर उठाकर चलेंगे
मिट जाएंगे पर डगमगाएंगे नहीं,
जान की परवाह नहीं, फर्ज है हमारी शान है
तिरंगे में लिपट कर भले जाए, हारकर घर जाएंगे नहीं।
मिट्टी की खुशबू में जान बसती है
तिरंगे की शान में सांस रुकती है,
फौजी हैं हम, हर पल तैयार हैं
मौत को हराने की हममें ताकत बस्ती है।
वतन की माटी को सलाम करते हैं
जान हथेली पर लेकर कदम बढ़ाते हैं,
जनाब, हर दर्द सह कर ही
हम देश की रक्षा करने वाले फौजी कहलाते है।
मौत से खेलना फौजी की फितरत है
दुश्मन को मिटाना हमारी आदत है,
हम सरहद पर हैं ताकि तुम सलामत रहो
अपनी जान देकर भी करना वतन की हिफाज़त है।
हर सांस में बस वतन की बात है
देश की सेवा ही हमारे जज़्बात है,
फौलादी इरादे लेकर चलते हैं फौजी
तिरंगे की शान में जान भी साथ है।
तिरंगे की शान में हर सांस निकलती है
सीमा पर दर्द सहकार हस्ते रहते है,
फौजी हैं हम, जान की परवाह नहीं
हम देश की रक्षा के लिए समर्पित रहते है।
Related Shayari :
माँ का आशीर्वाद, वतन का प्यार साथ है
मौत से खेलने का हर फौजी में जज़्बात है,
दुश्मन की हर चाल को नाकाम कर देंगे
देश की हिफाजत में जान कुर्बान कर देंगे।
झंडे की शान में सिर ऊंचा रखते हैं
दुश्मन की हर चाल को धूल में मिलाते हैं,
फौजी हैं हम, न डरते हैं न झुकते हैं
मौत को भी मात दे जाते है।
सीमा पर हर कदम फौलाद बन जाता है
फौजी का हौसला दुश्मन को डराता है,
जान की परवाह नहीं, बस देश का ख्याल है
तिरंगे के सम्मान में मरने को भी जी चाहता है।
दिल में जुनून और आँखों में सपना है
भारत माँ की सेवा में ही अपनी जान है,
फौजी हैं हम, हर मोर्चे पर डटे हैं
अपने देश पर आंच ना आने देना फौजी का काम है।
फौलादी सीना और हौसलों में जान है
दुश्मन के लिए फौजी का नाम ही तुफान है,
सीमा पर डटे हैं, हर हाल में खड़े हैं
अपने देश की रखा करने का अभिमान है।
जब तक है जान, वतन से प्यार रहेगा
फौजी हैं हम, हर कदम पर तैयार
दुश्मन का हर बार रहेगा बेकार
हमेशा दिल में रखते है देश के लिए प्यार।
Related Shayari :